Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – महिला ने 4 बच्चों को एक साथ दिया जन्म,इनमें 3 बेटियां और 1 बेटा,जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित,परिवार में खुशी की लहर..

धमतरी। धमतरी जिले के नगरी सिहावा क्षेत्र के ग्राम कौहाबाहरा की एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। यह जिले में अपनी तरह का पहला मामला है, जिससे पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

धमतरी। धमतरी जिले के नगरी सिहावा क्षेत्र के ग्राम कौहाबाहरा की एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। यह जिले में अपनी तरह का पहला मामला है, जिससे पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

धमतरी के एक निजी अस्पताल उपाध्याय नर्सिंग होम में 30 वर्षीय महिला ने ऑपरेशन के जरिए एक बेटे और तीन बेटियों को जन्म दिया। डॉक्टरों के अनुसार, जन्म के समय बच्चों का वजन 900 ग्राम से 1.5 किलोग्राम के बीच था, इसलिए उन्हें अस्पताल के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (SNCU) में रखा गया है।

मां और बच्चे दोनों स्वस्थ

अस्पताल की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि उपाध्याय ने बताया कि सोनोग्राफी के दौरान ही यह स्पष्ट हो गया था कि महिला के गर्भ में चार शिशु हैं। डिलीवरी समय से पहले 7 महीने में हो गई, जिससे महिला की स्थिति थोड़ी नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है, क्योंकि कमजोरी, बीपी डाउन और सूजन जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि कुछ दिनों तक इलाज के बाद मां और बच्चे स्वस्थ हो जाएंगे।

परिवार में खुशी, लेकिन आर्थिक चिंता

चार बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। पिता, दादी, नानी और अन्य परिजनों ने इसे ईश्वर का आशीर्वाद बताया। बच्चों के पिता मजदूरी का कार्य करते हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है। उन्होंने शासन-प्रशासन से आर्थिक मदद की अपील की है, ताकि बच्चों का पालन-पोषण सुचारू रूप से हो सके।

परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ का आभार जताते हुए कहा कि उनकी देखभाल के कारण मां और बच्चे सुरक्षित हैं। वहीं, इस अनोखी डिलीवरी के बाद स्थानीय लोग भी बच्चों और मां का हालचाल लेने अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button