नगरी

अंगार मोती सेवा समिति ने मंच संचालक आशीष नाग का किया सम्मान, मंच संचालन से छत्तीसगढ़ में बनाया अपना पहचान..

धमतरी/नगरी… माता अंगार मोती लोककला संस्कृति विचार मंच एवं सेवा समिति दुगली के पदाधिकारीयों ने नगरी क्षेत्र के अमाली निवासी युवा मंच संचालक आशीष नाग का अंगार मोती प्रांगण दुगली में बेहतर मंच संचालन के लिए सम्मानित किया गया। युवा मंच संचालक आशीष नाग एक छोटे से गांव अमाली से आते हैं उन्होंने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में साथ ही बस्तर से लगे उड़िसा प्रांत के कार्यक्रम में मंच संचालन कर जनमानस में अपना एक विशेष पहचान बनाए हैं।साथ ही अपने गांव और नगरी सिहावा को गौरवान्वित किया है। माता अंगार मोती लोककला संस्कृति विचार मंच एवं सेवा समिति गौरव ग्राम दुगली के सक्रिय कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। समिति की ओर से अंगार मोती सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र राज ध्रुव की उपस्थिति में नाग को प्रतिक चिन्ह,साल श्रीफल भेंट करते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानित किया गया।इस दौरान हुलास सिंह शांडिल्य और नरोत्तम बिसेन को भी श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान के सुअवसर पर शंकर लाल नेताम,सीताराम नेताम,मनहरण टांडेश, भावसिंह मरकाम,सुर्या सलाम,सोहन लाल मरकाम,राजेश्वर नेताम,वरुण देव नेताम,किसन टेकाम,दीपक विश्वकर्मा,सहीत समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button