अन्य ख़बरें

जमगवां कुन्नी एवं अरगोती हाई स्कूल में सालाना प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण समारोह संपन्न।



((नयाभारत सितेश सिरदार)):–
जमगवां कुन्नी एवं अरगोती हाई स्कूल में आज सालाना प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रबोध मिंज, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि महंत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भैया लाल साहू, पारस राजवाड़े, सूर्य बहादुर सिंह, तारावती उइके, गणेश्वरी राठिया, सुदर्शन सिंह, राजा यादव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में स्कूल के नवागंतुक छात्रों का स्वागत किया गया तथा पात्र छात्राओं को सरस्वती साइकिलें वितरित की गईं।
इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्कूल प्रशासन एवं आयोजकों के प्रयासों की सराहना की तथा क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार के लिए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।
ग्रामीण क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी शामिल हुए और उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button