अन्य ख़बरें

ग्राम पंचायत जुडवानी में दशहरा खेल मैदान पर अवैध कब्जे की कोशिश,ग्रामीणों में आक्रोश।


लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जुडवानी के दशहरा खेल मैदान पर अवैध तरीके से कब्जा करने की नियत से जुतायी करने का मामला सामने आया है जहाँ उक्त भूमि पर ट्रेक्टर से जुतायी कर खेती करने का प्रयास ग्राम के ही एक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है की उक्त व्यक्ति ग्राम का ही निवासी है तथा एक एनजीओ में कार्य करता है जो की खेल मैदान को अपनी निजी संपत्ति बता अवैध कब्जा करते हुए जबरदस्ती खेती करने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीण द्वारा ज़मीन की जुतायी किए जाने के बाद अब पंचायत के ग्रामीण मामले में आक्रोशित नजर आ रहे हैं जिसके बाद अब इस मामले में ग्रामीणों का जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि युवाओं और बच्चों के द्वारा खेल मैदान तथा प्रत्येक वर्ष रावण दहन कार्यक्रम सहित अन्य गतिविधियों के लिए किया जाता है। जिसके बाद मैदान की जुतायी करने से खेल अब अन्य गतिविधियां पूरी तरह से बाधित हो गई हैं। आपको बता दें कि नवापारा जुड़वानी स्थित यह मैदान वर्षों से ग्रामीण संस्कृति और सामाजिक तथा धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन का केंद्र रहा है तथा लंबे समय से इस मैदान में रावण दहन सहित विशाल दशहरे मेले का आयोजन भी किया जाता रहा है जिसके बाद अब इस मैदान पर अतिक्रमण होने से ग्रामीणों की भावनाएं आहत हुई हैं। ग्रामीण कह रहे हैं कि यह एक सार्वजनिक और ग्राम पंचायात की संपत्ति है और इसे निजी बताकर इसपर अतिक्रमन करना सरासर गलत है जिसमे प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए तथा दोषि के विरुद्ध कार्यवाही की जानी चाहिए। आक्रोशित ग्रामवासियों ने मामले में जिला प्रशासन द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए मैदान को पूर्ववत किये जाने और दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही किए जाने की माँग की है ताकि भविष्य में ऐसे किसी भी सार्वजनिक सम्पत्ति पर अतिक्रमण की कोशिश न हो सके।

Related Articles

Back to top button