छत्तीसगढ़

CG – गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : पैकेटों में छिपाकर लाई जा रही थी लाखों के गांजे की खेप जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर रेलवे स्टेशन में जीआरपी ने चार गांजा तस्करों को पकड़ा है। तस्करों के कब्जे से 27.57 लाख रुपए कीमत के 55 किलो 150 ग्राम गांजा की जब्ती बनाई है। तस्करों में दो महिला भी शामिल है। चारों तस्करों को जेल भेज दिया है।

रेल पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश एवं डीएसपी रेल तोबियस खाखा के मार्गदर्शन में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर जीआरपी बिलासपुर ने रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर चार संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 32 पैकेटों में रखा 55.150 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में पंकजनी बेहरा (40) और रीना पटनायक (60) निवासी संबलपुर (ओडिशा), आयुष कुशवाह्य (18) निवासी बुरहानपुर (मध्यप्रदेश) तथा हितेश कुमार भोई (18) निवासी संबलपुर (ओडिशा) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर चारों तस्करों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। जीआरपी के अनुसार यह रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करों खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

रेलवे स्टेशनों में गांजा के साथ पकड़ाए तस्कर

जून 2026: उसलापुर रेलवे स्टेशन, ओडिशा से लाया गया 6.25 लाख का गांजा जब्त, 3 गिरफ्तार। मई 2026: रेलवे स्टेशन से दो ऑटो में 104 किलो गांजा मिला, कीमत 53.80 लाख रुपए: 11 गिरफ्तार। जून 2024: बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 में दो युक्क 24 किलो गांजा के साथ पकड़ाया। मई 2024: ट्रेन में गांजा तस्करी करते महिला गिरफ्तार, 19 किलो गांजा जब्त। जनवरी 2024: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर युवक से 10 किलो गांजा बरामद, गिरफ्तार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button