बाबा उमाकान्त महाराज ने बताया आगामी भारी विनाशकारी समय को टालने का, जान बचाने की संभावना बढ़ाने का उपाय...

बाबा उमाकान्त महाराज ने बताया आगामी भारी विनाशकारी समय को टालने का, जान बचाने की संभावना बढ़ाने का उपाय


अगर लोग एक घंटा ही सही, प्रभु को याद करने लग जाएंगे तो आने वाले खराब समय में उनकी जान बचने की संभावना बढ़ जाएगी

राजस्थान : कड़ी विपदा की घड़ी हो या अंतिम समय हो, प्रभु का नाम- जयगुरुदेव बोलने पर मदद करने वाले, न केवल भक्तों बल्कि उनके परिवारजनों, रिश्तेदारों, हित मित्रों की भी रक्षा का उपाय बताने वाले, भारी जन-धन की हानि लाने वाले आगामी भयंकर समय को भी टालने का रास्ता बताने वाले, वक़्त के पूरे समर्थ सन्त सतगुरु दुःखहर्ता, उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त  महाराज ने अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित संदेश में बताया कि अगर किसी का परिवार खत्म हो जाए, अकेला आदमी बचे तो भी तो वो भी मरा हुआ ही समझो। इसलिए परिवार में जो लोग जुड़े हुए हैं, उनको भी बचाना जरूरी है। प्रेमियो! परिवार के लोगों को इकट्ठा करके जयगुरुदेव नाम की ध्वनि रोज सुबह-शाम बोलना शुरू कर दो। इससे आपकी तकलीफें दूर होंगी। बहुत से लोगों की तकलीफों में, लड़ाई-झगड़ा, बीमारियों में कमी आ गई।

 

6sxrgo

जयगुरुदेव नाम ध्वनि बोलने से तकलीफों में आराम और बरकत भी होगी

महीना पूरा होता नहीं, तनख्वाह मिलने का समय आता नहीं कि सारी तनख्वाह खत्म हो जाती है। अब उन्हीं लोगों को बरकत मिलने लग गई। बरकत खास चीज होती है। बरकत में थोड़ी कमाई में ज्यादा हो जाता है। बरकत छिन जाती है तो चाहे लाख करोड़ कमाओ लेकिन हाय-हत्या लगी रहती है। पहले एक कमाता था, 10 खाते थे। अब 10 कमा रहे फिर भी पूरा नहीं पड़ रहा है। तो बरकत मिलने लग जाएगी, नाम ध्वनि बोलने की आदत डालो, बुलवाना शुरू करो। जयगुरुदेव नाम के बारे में अपने रिश्तेदारों को, मिलने-जुलने वाले दोस्तों को भी बताओ, जहां तक आप जयगुरुदेव नाम का प्रचार कर सकते हो, फैला सकते हो, लोगों की रक्षा के लिए जयगुरुदेव नाम को फैलाओ। केवल मनुष्य ही परोपकार सकता है।

खराब समय ऐसे टलेगा

मैं भी बराबर इसी गर्मी में, 75 साल की उम्र में भी लगा हुआ हूँ। आप लोग भी अगर थोड़ा सा लगोगे तो यह खराब समय टल जाएगा और अच्छा समय आ जाएगा। परिवर्तनशील संसार है। यहां बदलाव होता रहता है। पहले सतयुग था, फिर त्रेता फिर द्वापर और अब कलयुग आया। कलयुग में ही सतयुग आने की बात मिलती है। लेकिन यह भी देखा गया है कि जब युग बदलता है तो बहुत लोग मरते है। त्रेता गया तो बहुत लोग मरे, द्वापर गया तो बहुत मरे, अब कलयुग जायेगा तो छोड़ेगा? कलयुगी लोगों को साथ लेते जायेगा, नहीं छोड़ेगा। जान बचाना बड़ा पुण्य का काम होता है। आप अगर थोड़ा सा प्रचार करोगे, थोड़ा लोगों को शाकाहारी नशामुक्त बना दोगे, लोग भगवान को मानने लग जाएंगे, भगवान के भगत बन जाएंगे, एक घंटा ही सही प्रभु को याद करने लग जाएंगे तो उनकी जान बचने की संभावना बढ़ जाएगी।


49c0850a-90ff-40ff-a256-53965a176fda
91309f6e-e218-4a87-834d-490d7ba20e3a
ae21b846-08a1-4711-ab01-766c168962fa
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
22/Oct/2024

बस्तर जिले के दो धान संग्रहण केंद्र बिरिंग पाल और नियानार में अरबों रूपये का धान सड़ने के लिए छोड़ दिया गया हैं आखिर क्यों ? : सुशील मौर्य,शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष

22/Oct/2024

CG - पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को किया गया याद...

22/Oct/2024

प्रेमियो ! कलयुग से सतयुग परिवर्तन की बेला है, लोगों को बचाने में अपने-अपने स्तर से जितना कर सकते हो, करो...

22/Oct/2024

CG - अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के दौरान बस्तर पुलिस की कार्यवाही, 9 लीटर 920 एम.एल. अवैध अंग्रेजी शराब बरामद...

22/Oct/2024

अर्धनारीश्वर स्वरुप का आज के युग में क्या महत्व है जानते है वास्तुविध डॉ सुमित्रा से...