Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – शादी का प्रलोभन देकर नाबालिक को बहला फुसला कर अपने साथ भगा कर ले जाकर बलात्कार करने वाले एक आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिक को बहला फुसला कर अपने साथ भगा कर ले जाकर बलात्कार करने वाले एक आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बोधघाट थाना क्षेत्र का हैं मामला

एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश किया गया

नाम आरोपी :- धनेश्वर बघेल पिता कुशबो राम बघेल उम्र 23 वर्ष तारापुर समरत पारा थाना नगरनार जिला बस्तर

जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नाबालिक को शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर अपने साथ भगाकर ले जाकर बलात्कार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि दिनांक 05.06.2025 के शाम करीबन 07:30 बजे नाबालिक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर अपने साथ ले जाने की रिपोर्ट पर थाना बोधघाट में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित देवांगन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया।

उक्त टीम के द्वारा नाबालिक की लगातार पता साजी की जा रही थी, पता साजी दौरान नाबालिक की हैदराबाद में होने की जानकारी मिलने से तत्काल टीम रवाना किया गया जो टीम के द्वारा हैदराबाद में एक लकड़ी मिल में नाबालिक लड़की को संदेही धनेश बघेल पिता कुशबो राम बघेल उम्र 23 वर्ष निवासी तारापुर के पास से बरामद किया गया तथा टीम द्वारा नाबालिग लड़की तथा संदेही को अभिरक्षा में लेकर थाना बोधघाट लाकर पूछताछ किया गया, जिसमें नाबालिक ने अपने कथन में मार्च 2025 से संदेही द्वारा जानपहचान बढ़ाना बताई तथा तब से जान पहचान होने से बातचीत होना बताई तथा जिसके बाद संदेही धनेश्वर बघेल के द्वारा पीड़िता को नाबालिग होना जानते हुए भी उसे बहलाकर शादी करूंगा बोलकर अपने साथ भगाकर हैदराबाद ले गया तथा हैदराबाद स्थित लकड़ी मिल के कमरे में अपने साथ रखकर उसके लगातार बालात्कार किया गया, प्रकरण में नाबालिग पीड़िता के साथ आरोपी धनेश्वर बघेल के द्वारा नाबालिग होना जानते हुए भी उसे भगाकर लेजाकर बलात्कार जैसा गंभीर अपराध घटित करना कबूल करने से आज दिनांक 18.07.25 को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया गया तथा प्रकरण में विवेचना हेतु समय की आवश्यकता होने से आरोपी को आज दिनांक 18.07.25 को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-

निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उ. नि. – ललित नेगी, लोकेश्वर नाग
स उ नि – गोदावरी नागवंशी
प्र.आर. – अहिलेश नाग, वर्षा साहू
आरक्षक -परमानद भोयर, विजय तिर्की, उत्तरा कोसमा, तिलोत्मा कश्यप,

Related Articles

Back to top button