छत्तीसगढ़

मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से आगे बढ़ी बस्तर तिरंगा यात्रा।

दंतेवाड़ा/राष्ट्रभक्ति,शांति और विकास का संदेश लेकर निकली बस्तर तिरंगा यात्रा-2026’ के द्वितीय दिवस का शुभारंभ मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ।उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा तथा वन मंत्री केदार कश्यप ने मां दंतेश्वरी के दर्शन कर बस्तर और प्रदेश की खुशहाली, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर यात्रा दंतेवाड़ा से सुकमा और बीजापुर के दुर्गम एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की ओर रवाना हुई। इस दौरान तिरंगे के माध्यम से ‘नक्सलवाद से आजादी,विकास की ओर बस्तर’ का संदेश दिया जा रहा है।

यात्रा के प्रथम चरण में नारायणपुर से दंतेवाड़ा तक बाइक रैली निकली,जिसे ग्रामीणों का उत्साहपूर्ण समर्थन मिला। तृतीय चरण में यात्रा बीजापुर से आवापल्ली,उसूर,गलगम,नंबी और ताड़पाला होते हुए कर्रेगुट्टा पहाड़ी पहुंचेगी,जहां इसका समापन होगा।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि तिरंगा बस्तर में एकता,शांति, विकास और विश्वास का प्रतीक बनकर पहुंच रहा है।दुर्गम क्षेत्रों में तिरंगे का पहुंचना बदलते बस्तर और विकास की नई तस्वीर का संदेश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button