छत्तीसगढ़

CG- कार की तलाशी में खुला राज, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे ये सामान, देखकर पुलिस के उड़े होश; 3 आरोपी गिरफ्तार…..

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12.630 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 12 लाख बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी गुप्त चेंबर में छिपाकर गांजा की तस्करी कर रहे थे।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, कबीरधाम एसपी जितेंद्र कुमार यादव के निर्देश पर थाना चिल्फी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के प्रयास को विफल किया गया। थाना चिल्फी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक हुंडई ऑरा कार में तीन व्यक्ति बड़ी मात्रा में गांजा लेकर कवर्धा-चिल्फी मार्ग से जबलपुर की ओर जा रहे है।

इस सूचना पर चिल्फी NH-30 मेन रोड पर नाकाबंदी की गई। हुंडई ऑरा कार क्रमांक MP-65-ZB-7179 को रोककर उसमें सवार व्यक्तियों से पूछताछ की गई। वाहन की तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के पीछे बनाए गुप्त चेंबर से खाकी रंग के टेप से लिपटे 12 पैकेट गांजा बरामद किए गए। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर गांजे का कुल वजन 12.630 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 6,00,000 रुपये है। मामले में पुलिस द्वारा हरिओम बंजारा 23 वर्ष लेखराज बंजारा 21 वर्ष व एक नाबालिग को पकड़ा गया।

जब्त सामग्री

प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से 12.630 किलोग्राम गांजा, हुंडई ऑरा कार, एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल, एक की-पैड मोबाइल, एक इनफिनिक्स कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल जब्त की गई है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों व उनके नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए जिले में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक बीरबल साहू व थाना चिल्फी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button