धमतरीनगरी

नगरी में मंत्री के आगमन से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, सियासत गरमाई..!

Chhattisgarh धमतरी जिले के नगरी में प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा के दौरे से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस-प्रशासन ने उन्हें घर से उठाकर थाने में नजरबंद कर दिया।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार प्रेमांशु प्रजापति (प्रदेश महासचिव प्रत्याशी एवं जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस), प्रमोद कुंजाम जनपद सदस्य , दुर्गेश नंदिनी साहू जनपद सदस्य ,अभिषेक बंजारे विधानसभा अध्यक्ष ,भीषम यादव (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस, नगरी), गजेंद्र नेताम, आकाश नेताम, अंकुश देवांगन ,राकेश नेताम और लक्ष्य तिवारी को थाने में रोककर रखा गया, जिससे वे मंत्री के कार्यक्रम के दौरान अपनी राजनीतिक गतिविधियों में भाग नहीं ले सके।

कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार सभी नागरिकों को है और इस प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।भाजपा सरकार केवल विपक्ष के दमन को ही अपना काम और विकास समझती है।

Related Articles

Back to top button