CG – 23 जुलाई कों शिवनाथ नदी में डूबा जोंधरा का युवक अब तक तलाश पुलिस पऱ परिवार नें ध्यान नहीं देनें लगाया आरोप अब भी गोता खोरो का इंतजार पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर/पचपेड़ी। मस्तूरी विकासखंड के पचपेड़ी तहसील अंतर्गत जोंधरा से लगे शिवनाथ नदी के पंडरिया क्षेत्र में 23 जुलाई की दोपहर करीब 1 बजे मछली पकड़ने के दौरान एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। लापता युवक की पहचान जोंधरा निवासी सुखदेव केंवट, पिता स्व. ब्यास नारायण केंवट के रूप में हुई है। हादसे के बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
जाली निकालने पानी में उतरा था युवक…
परिजनों के अनुसार सुखदेव नदी किनारे हाथ में जाली लपेटकर मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान जाली पानी के भीतर एक पत्थर में फंस गई। जाली निकालने के लिए वह नदी में उतरा, तभी अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने तेज धार से बचने के लिए दो बार संघर्ष किया और किसी तरह अपना सिर पानी से बाहर निकालकर सांस लेने में सफल रहा, लेकिन तीसरी बार वह पानी के तेज बहाव में समा गया और दोबारा दिखाई नहीं दिया।
घटना के बाद SDRF की टीम को नदी में युवक की मछली पकड़ने वाली जाली जरूर मिली, लेकिन युवक का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
तीन जिलों की पुलिस और SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिले की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं बिलासपुर और बलौदाबाजार से SDRF की टीमों ने लगातार तीन दिनों तक शिवनाथ नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। रेस्क्यू अभियान के दौरान तीनों जिलों के थाना प्रभारी और पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहे। लगातार प्रयासों के बावजूद युवक का अब तक पता नहीं चल पाया है।
बेटे के मिलने की आस में परिवार…
हादसे के बाद से सुखदेव का पूरा परिवार गहरे सदमे में हैं और अपने बेटे के मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं तीनों जिले के पुलिस ने जोंधरा के पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया था कि जल्द ही गोताखोरों को बुलाकर नदी में दोबारा खोज कराया जाएगा पऱ अब तक गोता खोर नहीं आए औऱ पुलिस भी इस ओर ध्यान नहीं दें रही ऐसा परिवार वालों का आरोप है।




