छत्तीसगढ़

CG – ACB की बड़ी कार्रवाई : BEO कार्यालय में ACB की दबिश, अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, कार्रवाई से मचा हड़कंप…..

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा से भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए BEO को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षकों से एरियर्स की राशि बनाने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत ACB को मिली थी। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने आरोपी अधिकारी को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई।

योजना के तहत ACB की टीम कोंटा स्थित BEO कार्यालय पहुंची। जैसे ही रिश्वत की रकम 10 हजार रुपए ली गई, टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए BEO को रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। फिलहाल ACB की टीम मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इस कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। ACB की टीम BEO कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य संबंधित कागजात की जांच कर रही है। अधिकारियों द्वारा रिश्वतखोरी से जुड़े मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शिक्षकों की एरियर्स राशि तैयार करने/बनाने के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत ACB तक पहुंची थी। शिकायत की जांच के बाद टीम ने कार्रवाई की। फिलहाल ACB की कार्रवाई जारी है। मामले में अधिकारी के खिलाफ आगे की कार्रवाई और रिश्वत की रकम समेत अन्य विवरण ACB की जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होंगे।

Related Articles

Back to top button