Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
अन्य ख़बरें

सरगुजा में BJP का परचम, जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत

BJP's flag hoisted in Surguja, victory on both the posts of District Panchayat President and Vice President


सरगुजा/सितेश सिरदार:- जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए आज हुए निर्वाचन में भाजपा समर्थित निरूपा सिंह जिला पंचायत की अध्यक्ष चुनी गई हैं वहीं उपाध्यक्ष पद पर देवनारायण यादव को निर्वाचित घोषित किया गया.

दोनो ही पदों के लिए कांग्रेस समर्थित सदस्य भी मैदान में थे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित शिवभरोस बेक व उपाध्यक्ष पद के लिए अनिमा केरकेट्टा ने भी नामंकन भरा था दोनों पदों के लिए अलग-अलग समय पर मतदान की प्रक्रिया हुई जिसमें निरूपा सिंह को 9 व शिवभरोस को 5 मत मिले वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए देवनारायण यादव को 11 जबकि अनिमा केरकेट्टा को 3 मत मिले.

इस प्रकार सरगुजा जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी की जीत हुई. दोनों ही पदों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत होने पर आतिशबाजी कर ढोल नगाड़े के साथ जश्न मनाया गया निर्वाचन के उपरांत निर्वाचन अधिकारी द्वारा दोनों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

जीते हुए दोनों प्रत्याशियों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिला पंचायत के सदस्यों और अधिकारी कर्मचारियों के सहयोग से सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने से लेकर विकास के कार्य करेंगे.

Related Articles

Back to top button