CG – पचपेड़ी थाना क्षेत्र में बोरवेल चोर गिरोह सक्रिय, गोपालपुर में किसान के बोरवेल मोटर पर किया हाथ साफ पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//पचपेड़ी के जोंधरा क्षेत्र में इन दिनों बोरवेल चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। ताजा मामला ग्राम पंचायत गोपालपुर का है, जहां कुछ दिनों पहले अज्ञात चोरों ने एक किसान के खेत में लगे बोरवेल के मोटर को निशाना बनाते हुए पार कर दिया।
बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले इसी एरिया के ग्राम पंचायत सोन में भी चोरों ने बोरवेल को निशाना बनाया था। क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
चोरों का तरीका एक जैसा है – चोर ऐसी जगह लगे किसानों और ग्रामीणों के बोरवेल को निशाना बना रहे हैं, जो गांव से थोड़ा दूर सुनसान इलाके में हो, जहां कोई आता-जाता न हो और चोरों को कोई देख न सके।
गौरतलब है कि बीते समय में जोंधरा, पचपेड़ी और जैतपुरी क्षेत्र में भी चोरों ने धावा बोला था, जहां किसी के घर का तो किसी की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
इन चोरो नें ना सिर्फ बोर वेल के मोटर कों निशाना बनाया बल्कि वहां लगे सौर पैनल के प्लेट कों भी तोड़ दिया हैं जिसकी मरम्मत कराई गई हैं औऱ अब किसान कों डर सता रहा हैं कही फिर लगाया तो फिर चोरी ना हो जाए।




