छत्तीसगढ़
ब्रेकिंग न्यूज़:शहीद तरुण देशमुख शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोपली में 53 छात्राओं को किया गया साइकिल वितरण…..
Breaking News: Bicycles distributed to 53 students at Shaheed Tarun Deshmukh Government Higher Secondary School, Khopli...

14/जुलाई/2026 दुर्ग;- शासन की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत आज शहीद तरुण देशमुख शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोपली में कक्षा 9वीं के छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया।जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को साइकिल की चाबी एवं वितरण पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे बच्चियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। छात्राओं से नियमित स्कूल आकर मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की। इस अवसर पर जनपद सदस्य बिंदु देशलहरे,सरपंच मंजू वर्मा,शाला विकास समिति अध्यक्ष बाबूलाल सपहा,प्राचार्य वीना दुबे,सांसद प्रतिनिधि फत्तेलाल वर्मा,अखिलेश चंद्राकर,रमेश वर्मा,टूमन चंद्राकर,अरुण ख़ुटेल,शिक्षक शिक्षिका एवं पालकगण उपस्थित थें।



