छत्तीसगढ़

CG – अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस : 17 से 18 बच्चे थे सवार, चीख-पुकार से गूंजा इलाका…..

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि बस में करीब 17 से 18 बच्चे सवार थे। हादसे में कई बच्चों को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और बच्चों को बस से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक CG 25 A 0218 17 से 18 बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान बस सिंघपुर-झाल मार्ग पर खड़सरा और झाल के बीच पलट गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने ड्राइवर-कंडक्टर की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इस हादसे के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button