छत्तीसगढ़

CG – पाली बीईओ गोभिल का शिक्षा में कसावट रजकम्मा संकुल में आकस्मिक निरीक्षण कमजोर बच्चों पर विशेष फोकस पढ़े पूरी ख़बर

कोरबा//विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुमदेश गोभिल शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर लगातार सक्रिय हैं। बीते दिनों उनके द्वारा रजकम्मा संकुल के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकीय उपस्थिति, कक्षा संचालन, मध्यान्ह भोजन और बच्चों के शैक्षणिक स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के पश्चात संकुल रजकम्मा में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के प्रधान पाठकों की बैठक ली गई। बैठक में बीईओ गोभिल ने बिंदुवार समीक्षा की और अहम निर्देश दिए। जिनमे जिला प्रशासन के आदेशानुसार छात्रों के जाति प्रमाण पत्र के कार्य को प्राथमिकता के साथ शत- प्रतिशत पूर्ण करने, ताकि बच्चों को छात्रवृत्ति और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकें।

छात्रों के एमबीयू और आधार अपडेट की जानकारी ली और इसे जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कमजोर बच्चों पर फोकस करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि चिन्हित कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षा और उपचारात्मक शिक्षण चलाया जाए और उनकी प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। बीईओ श्री गोभिल ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नही होगा।

शिक्षक निर्धारित समय पर स्कूल पहुँचे और गुणवत्तापरख शिक्षकीय कार्य संपादित करें। साथ ही कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देकर उनको होशियार बच्चों के समकक्ष लाने में अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करें। शिक्षक सिर्फ पढ़ाएं नही, बल्कि हर बच्चे के स्तर को समझकर उसे आगे बढ़ाएं, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। बीईओ के इस सक्रिय और प्रभावी कार्यशैली से शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और उनके मार्गदर्शन में शिक्षा के स्तर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। उनकी यह पहल निश्चित रूप से रजकम्मा संकुल के बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को बेहतर बनाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button