छत्तीसगढ़

CG- आकाशीय बिजली का कहर: घर पर गिरी गाज, बैगा दंपती की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा मातम…..

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है, जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बैगा पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। यह हादसा मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटरा ढपनिपानी में हुआ है।

पढ़िए पूरी खबर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7 बजे मृतक मंगल सिंह (46 वर्ष) घर की दीवार से टिककर बैठे हुए थे, जबकि उनकी पत्नी बिरस्पतिया बाई (43 वर्ष) पास ही परछी में काम कर रही थीं। इसी दौरान गर्जना और तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली सीधे मकान पर आ गिरी। गाज की तीव्रता इतनी तेज थी कि दोनों दंपत्ति अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े।

​अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही दोनों को मृत घोषित कर दिया।

​विशेष पिछड़ी जनजाति से था परिवार

मृतक दंपत्ति विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) बैगा समुदाय से ताल्लुक रखते थे। परिवार के दो प्रमुख सदस्यों की एक साथ हुई असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button