अन्य ख़बरें

CG – मस्तूरी चिल्हाटी में झोलाछाप तांत्रिक डॉक्टर्स पऱ क्यों मेहरबान हैँ बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग औऱ उच्च अधिकारी आखिर कब होंगी कार्रवाई? पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर जिले के मस्तूरी पचपेड़ी के चिल्हाटी में झोलाछाप डॉक्टर जो इलाज के साथ साथ फूंक-झाड़ कर क्षेत्र में अंधविश्वास कों बढ़ावा दें रहें हैँ पऱ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सालों से इनकों नजरअंदाज कर रहें हैँ जिसनें अधिकारियों की कार्य शैली पऱ गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि इन झोलाछापों ने क्षेत्र में अपना अंधविश्वास का जाल ऐसा बुन रखा है कि दर्जनों किलोमीटर दूर से लोग इनके पास फूंक-झाड़ कराने आते हैं। भोले-भाले ग्रामीणों को लगातार ठगा जा रहा है। एक झोलाछाप का घर तो रोजाना फुक झाड करवाने वालों से भरा रहता हैँ जहाँ सुबह सुबह ही लोंग पहुंच जाते हैँ औऱ लग जाते हैँ झोलाछाप डॉक्टर लोंगो कों अपनी तांत्रिक शक्ति दिखाने।

खुद को बताते हैं CMHO-BMO के करीबी..

सबसे हैरानी की बात यह है कि ये झोलाछाप डॉक्टर खुद को सीएमएचओ और बीएमओ का खास होने का दावा करते हैं। इसी वजह से गांव में खुलेआम बिना डिग्री के क्लीनिक चला रहे हैं। इनका कहना हैँ की ये उच्च अधिकारी के खास हैँ इसलिए ये बेधड़क कई वर्षो से बिना डिग्री के क्लिनिक चला रहें हैँ पऱ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई अजीब बात हैँ ना अधिकारी आखिर किस बात के लिए इतने वर्षो तक अपना आंख कान बंद कर के रखें हैँ औऱ क्यों,क्या इन झोलाछाप डॉक्टरों नें जो कहा हैँ वो सच है?

ये झोलाछाप ना सिर्फ लोंगो के जिंदगी से खेल रहें हैँ बल्कि बिना मेडिकल की पढ़े किए बिना अपने आप कों बहुत बड़ा डॉक्टर बताते हैँ औऱ इनके पास ऐसा कोई बीमारी नहीं जिसका इलाज नहीं जो लोंग मेडिसिन से ठीक नहीं होते उनको झाड फुक करने लगते हैँ मतलब साफ हैँ किसी भी कीमत पऱ आया हुआ मरीज औऱ उनका पैसा यहाँ से कही नहीं जाना चाहिए औऱ इतना सब कुछ होनें पऱ भी स्वास्थ्य विभाग मौन धारण किया हुआ हैँ लोंग लगातार पूछ रहें हैँ की आखिर कब इन पऱ कार्रवाई होंगी जो अपने निजी स्वार्थ के लिए समाज कों अंधविश्वास की ओर लगातार ढकेल रहें हैँ।

स्वास्थ्य विभाग पर सवाल…

आखिर क्यों मस्तूरी और बिलासपुर में बैठे स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी इन झोलाछाप डॉक्टरों को खुली छूट देकर रखे हैं? क्यों इन पर कार्रवाई नहीं होती?

ग्रामीणों ने मांग की है कि बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग जागे और चिल्हाटी में सक्रिय सभी झोलाछाप डॉक्टरों और अंधविश्वास फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button