छत्तीसगढ़

CG – इश्क या सनक : शादीशुदा प्रेमिका को बीच सड़क पेट्रोल से जलाया, सनकी बॉयफ्रेंड ने लगाई आग, जान बचाने के लिए तड़पती रही महिला……

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेम संबंध को लेकर हुई वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। आरोप है कि एक सनकी प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों में घिरी महिला जान बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती सड़क पर दौड़ती रही। घटना में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक माना बस्ती से बरौंदा जाने वाली सड़क पर एटीसी बिल्डिंग के पीछे ग्रामीणों और राहगीरों ने एक महिला को झुलसी हालत में चीखते-चिल्लाते देखा। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला करीब 65 से 70 फीसदी झुलसी हुई थी। सोमवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान आरंग-समोदा निवासी राजकुमारी साहू (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह करीब पांच साल पहले पति से अलग हो गई थी। इसके बाद वह बोरियाकला क्षेत्र में शदाणी दरबार के आसपास अकेली रहकर घरेलू काम करके अपना जीवनयापन कर रही थी।

एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा के मुताबिक, राजकुमारी और वीरू के बीच शादी से पहले प्रेम संबंध था। घटना वाली रात वीरू ने ही उसे मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर पेट्रोल लेकर मौके पर पहुंचा था। पुलिस को आशंका है कि इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button