छत्तीसगढ़

CG – कुकुर्दीकला में भाई-बहन के प्यार की अनोखी मिसाल सरपंच पति कृपाल पैकरा को सैकड़ों बहनों ने बांधी राखी पढ़े पूरी ख़बर

0 गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व, बहनों को दिया उपहार*

मस्तूरी//विकासखंड के ग्राम पंचायत कुकुर्दीकला में रक्षा बंधन का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां सरपंच पति कृपाल पैकरा को गांव की सैकड़ों बहनों ने राखी बांधकर भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को मजबूत किया।

कृपाल पैकरा बताते हैं कि यह कोई नया सिलसिला नहीं है। गांव की बहनें प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में उनके घर आकर उन्हें राखी बांधती हैं और वे भी अपनी सभी बहनों को प्यार और आशीर्वाद के साथ उपहार देते हैं। इस परंपरा से गांव में आपसी भाईचारा और प्रेम और भी गहरा होता है।

तस्वीर में भी देखा जा सकता है कि रक्षा बंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में बहनें थाली में राखी और मिठाई लेकर पहुंची हुई हैं। पूरे गांव में इस त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

कृपाल पैकरा ने सभी बहनों को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की और हमेशा उनके साथ खड़े रहने का वचन दिया।

Related Articles

Back to top button