छत्तीसगढ़

CG – मातम में बदली त्यौहार की खुशियां : रफ्तार ने छीन ली दो जिंदगियां! दीवार से टकराई बाइक, एक युवक गंभीर……

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक बाइक टीआरएन कंपनी की दीवार से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बाइक तेज रफ्तार में थी और भेंगारी से टीआरएन कंपनी की ओर जाने वाले मार्ग पर टीआरएन कंपनी की दीवार से टकरा गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों और घायल की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

प्रारंभिक तौर पर बाइक की तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। घरघोड़ा पुलिस मृतकों और घायल की पहचान करने के साथ ही हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button