छत्तीसगढ़

CG – केराझरिया पंचायत भवन में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती ब्लाक कांग्रेस ने किया नमन पढ़े पूरी ख़बर

कोरबा//भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की जयंती बीते गुरुवार को ग्राम पंचायत भवन केराझरिया में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जहां आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान ग्राम सरपंच, पंच के साथ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रद्धाजंलि अर्पित करने के बाद अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व और कार्यों का वर्णन करते हुए कहा- राजीव गांधी जी युवा सोच और दूरदर्शिता के प्रतीक थे। वे सिर्फ एक प्रधानमंत्री नही, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माता थे। सबसे युवा प्रधानमंत्री बनकर उन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना दिखाया।

वे सूचना क्रांति के जनक थे और कम्प्यूटर और टेलीकॉम क्रांति लाकर गांव- गांव तक तकनीक पहुँचाई। आज जो हम मोबाइल और इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे हैं, उसकी नीव उन्ही ने रखी। उन्होंने पंचायती राज को भी मजबूती दी और 73वां संविधान संशोधन कर पंचायतों को अधिकार देकर लोकतंत्र को गांव तक पहुँचाया। इसके अलावा शिक्षा और युवा शक्ति की दिशा में जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना कर ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच दिया।

मताधिकार की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष कर युवाओं को देश की मुख्यधारा से जोड़ा। उनका एक ही सपना था कि शिक्षित, डिजिटल और आत्मनिर्भर भारत। आज देश जिस डिजिटल इंडिया की बात करता है, वो राजीव गांधी जी की ही सोच का विस्तार है। श्री पैकरा ने अंत मे कहा कि आज देश को फिर से राजीव गांधी जैसी दूरदर्शी सोच और युवा नेतृत्व की जरूरत है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के आदर्शों पर चलकर जनसेवा, भाईचारा और विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन में 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान ग्राम सरपंच गिरिजा सत्यनारायण पैकरा, पंच लछन कुंवर, शिवरतन, राखीलाल, वरिष्ठ कांग्रेसी सावित्री श्रीवास, चमेली बाई, सकुंतला मरावी, कांग्रेस कमेटी जिला कोषाध्यक्ष तूफान सिंह राज, ब्लाक सेवादल पूर्व अध्यक्ष माखन लाल, रायसिंह, सहित ग्रामीणजन में रामेश्वर पड़वाल, गोरे दास, समपाल सिंह, श्रवण दास, लक्ष्मी लाल, दुर्गेश मानिकपुरी, श्यामू लाल, बृजपाल सिंह, रामप्रसाद चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button