छत्तीसगढ़

CG – ग्राम पंचायत सोन औऱ आसपास गाँवों में बिजली की आंख-मिचौली से ग्रामीण परेशान 12 घंटे से अंधेरे में था गांव पढ़े पूरी ख़बर

पचपेड़ी//बिलासपुर जिले के पचपेड़ी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोन और आसपास के गाँव बसंतपुर, मकुन्दपुर औऱ अन्य गाँवों में बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। जिसकी शिकायत सोन के बीजेपी नेता अशोक कैवर्त नें सीएम हेल्पलाइन में 24 अगस्त कों दर्ज कराई हैँ।

ग्रामीणों का आरोप है कि थोड़ी सी हवा-पानी आते ही विभाग रात-रात भर के लिए बिजली बंद कर देता है। यह कोई एक दिन की बात नहीं, बल्कि लगातार चल रही समस्या है।

ग्रामीणों ने बताया कि पचपेड़ी बिजली विभाग इस मामले में पूरी तरह सुस्त बना हुआ है। शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती।

ताजा मामला पिछले दिनों की रात का है। ग्रामीणों के अनुसार रात 8 बजे से सुबह तक सोन पंचायत औऱ आसपास के गाँवों में बिजली नहीं आई थी औऱ ऐसा लगातार हो रही हैँ। इससे बच्चों की पढ़ाई,ग्रामीणों के मोटर पंप और घरेलू काम पूरी तरह ठप हो गए हैं।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में कठोर कार्यवाही की जाए और जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।

बतातें चलें की पचपेड़ी में गंगासागर ध्रुव जेई के पद पऱ लम्बे समय से तैनात हैँ औऱ इन पऱ ग्रामीण इससे पहले भी कई बार आरोप लगा चुके हैँ ग्रामीण बतातें हैँ की ज़ब भी गंगासागर ध्रुव से काम रहता हैँ औऱ उनको कॉल किया जाता हैँ तो बहुत मुश्किल से कॉल रिसीव होता हैँ और मस्तूरी में होनें की बात कहते हैँ जबकि उनको बैठना पचपेड़ी में हैँ। इनके साथ इनके कर्मचारियों पऱ भी समय पऱ कार्य ना करने औऱ लापरवाही करने का आरोप हैँ।

Related Articles

Back to top button