छत्तीसगढ़

CG – चकरबेढ़ा-थेम्हापार में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रतिभाओं का सम्मान सरपंच शशि दशेराम घोष ने बच्चों को मेडल पहनाकर किया प्रोत्साहित पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//ग्राम पंचायत चकरबेढ़ा-थेम्हापार में 80वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर देशभक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला।

ग्राम पंचायत द्वारा शासकीय शाला परिसर में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच शशि दशेराम घोष रहीं।

इस अवसर पर सरपंच ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और अपनी-अपनी कक्षा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाकर गांव का नाम रोशन करने वाले मेधावी बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

सरपंच शशि घोष ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यही बच्चे हमारे गांव और देश का भविष्य हैं, पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना भी जरूरी है।

इस गरिमामय अवसर पर पूरी पंचायत परिवार शाला के प्रधान पाठक एवं समस्त स्कूल स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और गांव के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में मिठाई वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button