छत्तीसगढ़
CG- जन्माष्टमी की खुशी में हादसा, मटकी बांधते वक्त हाई टेंशन तार की चपेट में आकर झुलसा, मौके पर मची चीख-पुकार…..

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में जन्माष्टमी के मौके पर दर्दनाक हादसा हो गया। मटकी फोड़ कार्यक्रम के लिए मटकी बांधते समय एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद उसे तत्काल CIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
जाने पूरा मामला
यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। घायल युवक की पहचान रेहान खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेहान राजीव गांधी चौक में जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी बांध रहा था। इसी दौरान वह हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस घटना में वह बुरी तरह से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।



