छत्तीसगढ़

CG- ढाबे पर चला प्रशासन का बुलडोजर तो संचालक ने उठाया खौफनाक कदम, खुद पर उड़ेला पेट्रोल, मौके पर भारी पुलिसबल तैनात……

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रिंस ढाबे में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ ढाबे को अवैध बताते हुए तोड़ने पहुंची। कार्रवाई शुरू होने से पहले ही ढाबा संचालक ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने फिलहाल कार्रवाई को स्थगित कर दिया।

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। संचालक के इस कदम के बाद कुछ देर तक मौके पर तनाव और गहमागहमी का माहौल बना रहा।

प्रशासन द्वारा ढाबे को अवैध बताते हुए तोड़ने की कार्रवाई शुरू की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान ढाबा संचालक और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बातचीत हुई। मुख्य विवाद ढाबे की जमीन के सीमांकन को लेकर सामने आया। ढाबा संचालक ने आरोप लगाया कि बिना सीमांकन किए ही प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

संचालक का यह भी आरोप है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। इसी मुद्दे को लेकर मौके पर अधिकारियों और ढाबा संचालक के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही।

कार्रवाई के विरोध में ढाबा संचालक ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया और आग लगाने की कोशिश की, जिससे हड़कंप मच गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई को स्थगित कर दिया है। इस मामले में तहसीलदार का कहना है कि कोर्ट का ऑर्डर आने तक कार्रवाई को स्थगित किया गया है।

Related Articles

Back to top button