CG – तालाब के पास सजी थी महफिल, 52 परियों पर अपनी-अपनी चाल चल रहे थे दिवाने, तभी पहुंच गई पुलिस, 9 गिरफ्तार……

रायपुर। राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब इलाके में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 14 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और ताशपत्ती बरामद की गई है।
पुलिस को इलाके में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां कुछ लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए पकड़े गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके पास मौजूद नकदी और अन्य सामान जब्त कर लिया।
मामले में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।
दरअसल, पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ईलेवन ग्राउंड कटोरा तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे। इस सूचना पर पुलिस ने घेरा-बंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान कुछ लोग पुलिस को देख कर भाग गये और 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।
पकडे गये लोगों से पूछताछ करने पर अपना नाम रनवीर सिंह, सागर बालानी, यरुल श्रीवास्तव, वैभव मल्होत्रा, किन्तव पारेख, अंकुर श्रीवास्तव, वरूण यदु, सागर शर्मा, नमन अग्रवाल को पकड़ा गया।
आरोपियों के कब्जे से 114500 रूपये और 52 पत्ती ताश जब्त किया गया। आरोपिगण का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) का पाये जाने पर गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. रनवीर सिंह पिता मनमोहन सिंह उम्र 32 साल सा० बल्भ कालोनी रिंग रोड मकान नंबर सी 37 थाना टिकरापारा रायपुर
2 सागर बालानी पिता तुलसी दास बालानी उम्र 33 साल सा० विशाल नगर बी 5 तेलीबांधा रायपुर प्र०ग०
3. यरुल श्रीवास्तव पिता प्रकाश श्रीवास्तव उम्र 30 साल सा० सिविल लाईन सेन्ट्रल बैंक के सामने सिविल लाईन रायपुर
4. वैभव मल्होत्रा पिता योगेश मल्होत्रा उम्र 26 साल सा० बजाज कालोनी ग०नं० सी 30 न्यु राजेन्द्र नगर रायपुर
5. किन्तव पारेख पिता मनोज पारेख उम्र 33 साल सा० श्रीनगर दही हाण्ठी मैदान थाना खमतराई रायपुर
6. अंकुर श्रीवास्तव पिता अधीर श्रीवास्तव उम्र 28 साल सा० छत्तीसगढ़ क्लब के पास सिविल लाईन रायपुर
7 वरुण यदु पिता नीरज यदु उम्र 32 साल सा० महिला पालिटेकनिक के सामने वैरन बाजार रायपुर
8. सागर शर्मा पिता प्रफुल शर्मा उम्र 28 साल सा० ईस्ट 12 कचना खम्हारडीह रायपुर
9. नमन अग्रवाल पिता मनोज अग्रवाल उम्र 28 साल सा० शंकर नगर टर्निंग पाईट, खम्हारडीह रायपुर।



