CG – द्रोणाचार्य संस्कृत विद्यालय सोनसरी का गौरव मुस्कान पटेल दीक्षा कैवर्त्य टॉप टेन में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह रायपुर में 31 को शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे मुख्य अतिथि पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखण्ड के संकुल केंद्र सोन के सोनसरी स्थित द्रोणाचार्य संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहराया है।
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम (बोर्ड) रायपुर द्वारा अप्रैल 2026 में जारी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम में विद्यालय की दो छात्राओं ने टॉप टेन में स्थान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की उपलब्धि…
कक्षा 12वीं टॉप टेन में – मुस्कान पटेल पिता दिलेश कुमार ने प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया। तो कक्षा 10वीं टॉप टेन में दीक्षा कैवर्त्य पिता मनोज कुमार ने प्रदेश में 6वां स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि से पूरे मस्तूरी ब्लॉक और विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
सम्मान समारोह का आयोजन…
बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं में टॉप टेन में स्थान बनाने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस समारोह में मुख्य अतिथि गजेन्द्र यादव (स्कूल शिक्षा मंत्री, ग्रामोद्योग तथा विधि एवं विधायी कार्य विभाग) के कर कमलों से मेधावी छात्रों को आशीर्वाद एवं सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का विवरण…
दिनांक 31 अगस्त 2026, दिन – सोमवार
समय प्रातः 9:00 बजे
स्थान प्रो. जे. एन. पांडेय शा. बहु उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, नलघर चौक, रायपुर (छ.ग.)
विद्यालय के प्रिंसिपल कुंजल पटेल ने दोनों छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बताया की पिछले वर्ष 2025 में भी स्कूल से एक छात्रा कों टॉप टेन में जगह मिली थी जो हमारे औऱ स्कूल परिवार के लिए गर्व का का क्षण हैँ।




