CG-नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी-सहप्रभारी,इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी,देखे लिस्ट…

रायपुर. नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से विभिन्न नगरीय निकायों के लिए प्रभारी और सहप्रभारियों की घोषणा की गई है. जारी सूची में नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायतों के लिए नेताओं को चुनावी जिम्मेदारी सौंपी गई है.
घोषित सूची के अनुसार रायपुर नगर निगम के लिए रितेश सिंह प्रभारी और भावना बोहरा तथा कमल जग्गी सहप्रभारी बनाए गए हैं. वहीं बिरगांव नगर निगम के लिए भूपेंद्र सवन्नी प्रभारी, लक्ष्मी वर्मा और चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं. इसी तरह दुर्ग नगर निगम के लिए अनुराग सिंह देव प्रभारी और श्वेता शर्मा सहप्रभारी, जबकि भिलाई नगर निगम के लिए आशु चंद्रवंशी प्रभारी और नीलू शर्मा सहप्रभारी की जिम्मेदारी तय की गई है. भिलाई-चरौदा नगर निगम के लिए भी प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं.
सूची में नगर निगम रिसाली के लिए मीनल चौबे सहप्रभारी और सूर्यकांत राठौर सहप्रभारी सहित अन्य नेताओं को अलग-अलग निकायों की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए भी प्रभारी एवं सहप्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं. पार्टी ने बेमेतरा, मारो, खैरागढ़, सारंगढ़, चुईखदान, गंडई, जामुल सहित विभिन्न नगरीय निकायों के लिए भी संगठन के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है.
बस्तर संभाग के नगरीय निकायों में भी प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं. सूची में बीजापुर, सुकमा, कोंटा, भोपालपटनम, भैरमगढ़ और कांकेर क्षेत्र के निकाय शामिल हैं. भाजपा की इन नियुक्तियों को आगामी नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.





