छत्तीसगढ़

CG – पालकी यात्रा में अचानक मचा बवाल, युवक को घेरकर की लात-घूंसों की बौछार, पुलिस हिरासत में 5 नाबालिग……

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक मिलकर एक युवक को घेरकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 नाबालिगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य लोगों की पहचान करने के साथ ही मारपीट के पीछे की वजह भी पता लगाने में जुटी है।

बताया जा रहा है कि शहर में पालकी यात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान बजरंग चौक के पास मामूली विवाद को लेकर भीड़ ने युवक को लात घूसों से बुरी तरह पीट दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए पांच नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पीड़ित युवक का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

देखें वीडियो….

Related Articles

Back to top button