CG – बीटेक के छात्र ने की आत्महत्या : अशोक रतन की 6वीं मंजिल से कूदकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से आत्महत्या को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीटेक के छात्र ने अशोक रतन अपार्टमेंट की 6वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। छात्र का नाम गौरव जायसवाल था और दुर्ग के भिलाई स्थित कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि छात्र पिछले कुछ दिनों से परेशान था। हालाँकि, पुलिस को मृतक के पास से किसी तरह को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में आगे की जांच कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।
जानिए पूरा मामला
यह पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र के अशोक रतन अपार्टमेंट का है। मृतक छात्र गौरव जायसवाल भिलाई में पढ़ाई कर रहा था और पंडरी के अशोक रतन में रहता था। छात्र ने अपार्टमेंट की ब्लाॅक नंबर-09 की 6वीं मंजिल से छलांग लगा दी।
छात्र जैसे ही नीचे गिरा तो जमकर आवाज आई, जिसके बाद अपार्टमेंट के अंदर रह रहे लोग बाहर निकले। इस दौरान गौरव अपार्टमेंट के नीचे पड़ा था। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
छात्र ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। छात्र की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटना में मर्ग कायम कर जाँच कर रही है।



