छत्तीसगढ़

CG – बुढ़ीखार के ग्रामीणों की पहल को मिलेगा सम्मान कलेक्टर ने जिले में जनभागीदारी से हो रहे कार्यों को सम्मानित करने की घोषणा पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//कलेक्टर ने मस्तूरी विकासखंड के ग्राम बुढ़ीखार के ग्रामीणों द्वारा की गई अनुकरणीय पहल का विशेष उल्लेख किया। वहां ग्रामीणों ने शासन के भरोसे न बैठकर, आपसी सहयोग और जनभागीदारी से अपने शासकीय स्कूल में अतिरिक्त भवन का निर्माण कराया और पूरे स्कूल परिसर को सुंदर और आकर्षक बनाया है।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में जनभागीदारी की इसी भावना के चलते अब तक जिले के स्कूलों को विभिन्न दानदाताओं, भामाशाहों और सहयोगकर्ताओं के माध्यम से 700 से अधिक स्मार्ट टीवी दान स्वरूप प्राप्त हो चुके हैं। इससे सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में बड़ा सुधार आया है।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सेवा सेतु अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में ऐसे सभी सहयोगकर्ताओं और प्रेरक ग्रामीणों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाए।

बतातें चलें की बूढीखार में जन भागीदारी औऱ जनप्रतिनिधियों की सहयोग से हाई स्कूल बूढीखार में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया गया जिसके उद्घाटन में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल शामिल हुए थे बतातें चलें की यहाँ के प्रिंसिपल काशी राम रजक की पहल से यह सब कुछ संभव हुआ।

Related Articles

Back to top button