CG – 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता: बिलासपुर संभाग के बालक-बालिका दोनों ने कबड्डी में जीता गोल्ड पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता कबड्डी 17 वर्ष बालक/बालिका का आयोजन दंतेवाड़ा में दिनांक 19/09/26 से 22/09/26 तक किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग की टीमों ने हिस्सा लिया।
इस प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग की बालक और बालिका दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। दोनों टीमों ने सभी मैचों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंकों के अंतर से शिकस्त देकर यह मुकाम हासिल किया।
इस प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग के बालक टीम के कोच आशीष कुमार मिश्रा, बालिका टीम के कोच राजेंद्र नेताम और संभाग के जनरल मैनेजर श्री राम कुमार टंडन थे।
संभाग की इस ऐतिहासिक जीत पर सहायक संचालक क्रीड़ा बिलासपुर संभाग डी गर्ग, सहायक जिला क्रीड़ा प्रभारी बिलासपुर डॉ. सुरेश शुक्ला कलेश्वर प्रसाद कश्यप हेमंत यादव सहित सभी क्रीड़ा प्रेमियों ने खिलाड़ियों एवं कोच को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




