छत्तीसगढ़
CG ब्रेकिंग : महिला एसपी की एक और बड़ी कार्रवाई, नाबालिग लड़की से अभद्र व्यवहार पर TI और महिला प्रधान आरक्षक निलंबित, पुलिसकर्मियों को दी ये चेतावनी……

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिसकर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त एक्शन लिया है। थाना प्रभारी ने एक नाबालिग बालिका को गलत मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उसे गर्भवती बता दिया और रातभर थाने में ही बैठाकर रखा।
इस अमानवीय घटना की जब एसपी को जानकारी हुई तो वे खुद थाना पहुंची और नाबालिग के मामले में संज्ञान लेते हुए थाने के टीआई अरूण कुमार नामदेव व ड्यूटी पर तैनात महिला हेड कांस्टेबल राजश्री सिंह को हड़काते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं।
एसपी अंकिता शर्मा ने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की गलती दोबारा नहीं होनी चाहिए। लापरवाही कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।



