छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश,इन नेताओं को मिला कैबिनेट मंत्री-राज्य मंत्री का दर्जा…

डेस्क : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न निगम, मण्डल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान करते हुए आदेश जारी किया गया है. इस आदेश के तहत कुल 18 नियुक्तियों और दर्जों का निर्धारण किया गया है.

कैबिनेट मंत्री का दर्जा पाने वाले प्रमुख नाम:

रामलाल चौहान – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग
रूप सिंह मण्डावी – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग (इन्हें पूर्व में 29 अक्टूबर 2025 को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था, जिसमें संशोधन कर अब कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है)
डॉ. श्री मती ममता साहू – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG Political Breaking News: वरिष्ठ भाजपा नेता को पार्टी ने किया 6 साल के लिए निष्कासित… लगा था गंभीर आरोप

राज्य मंत्री का दर्जा पाने वाले प्रमुख नाम:

गौरीशंकर वास – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड
आनंद निषाद – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड
राजेश कुमार राजपूत – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मण्डल, रायपुर
राजेन्द्र नायक – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड
सुधीर गौतम – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग
एजाज मिर्जा बेग – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी
भोजराज देवांगन – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन संघ
प्रभात मिश्रा – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य राजभाषा आयोग
मती सुषमा जेठानी – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सिंधी अकादमी
शशिकांत द्विवेदी – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ
डॉ. जे.पी. शर्मा – उपाध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण, रायपुर
किशोर महानंद – उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल
आनंद कुमार तिवारी ( राजीव लोचन दास महाराज) – उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग
वेदराम मनहरे – उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग
मंगल दास ठाकुर – उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग
देखें आदेश की कॉपी

Related Articles

Back to top button