छत्तीसगढ़

CG – मारपीट कर जान से मारने की धमकी गाली-गलौज… 11 दिन बाद भी थाने में एफआईआर नही पीड़ित ने लगाई एसपी से गुहार पढ़े पूरी ख़बर

कोरबा//पाली विकासखण्ड एवं कटघोरा थानांतर्गत मौहापानी से मारपीट, गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। जिसकी लिखित शिकायत संबंधित थाने में की गई लेकिन 11 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नही होने और आरोपी के बेखौफ रवैये से भयभीत पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई है।

प्रार्थी भरतलाल यादव, पिता संतराम, निवासी भेलवाटिकरा, मोहल्ला मौहापानी, तहसील पाली ने बीते 24 अगस्त 2026 को एसपी को दिए आवेदन में बताया है कि दिनांक 12 अगस्त दिन बुधवार समय 3 बजे देउरभांठा स्थित वश किराना दुकान सामान लेने जाते समय ग्राम के ही निवासी बलराम सिंह कंवर ने उसे रास्ते मे रोककर अश्लील गाली- गलौज करते हुए मारपीट की, साथ ही जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत में आरोप है कि आरोपी ने कहा- काट दूंगा, अगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराओगे तो भी मारूंगा, मेरा ग्रुप चलता है और घर घुसकर मार दूंगा। उक्त घटना सीसीटीवी कैमरा में दर्ज है और आरोपी शराब के नशे में था। पीड़ित के अनुसार घटना के तुरंत बाद उसने डायल 112 को भी सूचना दी, लेकिन इसके पहुँचने तक आरोपी मौके से भाग चुका था। घटना के दूसरे दिन 13 अगस्त को उसने संबंधित कटघोरा थाने में जाकर लिखित शिकायत पेश की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की।

पीड़ित का कहना है कि कार्रवाई न होने से आरोपी का हौसला बढ़ गया है और उसके द्वारा लगातार धमकी देकर गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। भयभीत पीड़ित ने अब एसपी को आवेदन देकर आरोपी पर उचित कार्रवाई के लिए प्रार्थना की है। पीड़ित ने आवेदन में स्पष्ट लिखा है कि यदि समय पर कार्रवाई नही हुई तो उसके साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन प्राप्त होने के बाद अब देखना होगा कि कटघोरा पुलिस इस मामले में कब तक एफआईआर दर्ज कर पीड़ित को न्याय दिलाती है।

Related Articles

Back to top button