छत्तीसगढ़

CG – शराब दूकान में लगी भीषण आग, आनन-फानन में आस-पास के होटलों को करवाया गया खाली, इलाके में मचा हड़कंप, लाखों के नुकसान होने की आशंका……

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित सरकारी शराब दुकान में अचानक आग लग गई। शुरुआत में दुकान से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत गंज थाना पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन शराब दुकान के कर्मचारियों और आबकारी विभाग के अधिकारियों से संपर्क नहीं होने के चलते काफी देर तक दोनों टीमें बाहर खड़ी रहीं। इस दौरान आग लगातार बढ़ती गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका

बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली की आसपास के होटलों में सो रहे लोगो को बाहर निकालकर होटल खाली कराये गए। मौके पर पहुंचे आबकारी अधिकारी औऱ कर्मचारियों ने दुकान खोली तो आग ने दुकान को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था और वहाँ रखी सरकारी अग्रेजी शराब पूरी तरह से जलकर राख हो गई। नए सिस्टम के तहत प्लास्टिक बॉटल में शराब आने के कारण आग की गर्मी से दुकान में रखी सभी शराब की बोतलो को पिघला दिया जिससे लाखो रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है औऱ अलसुबह तक दमकलकर्मी आग बूझाने में जुटे हुए थे।

Related Articles

Back to top button