CG – सोन डेरा में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की दबिश 10 लीटर और बाइक जब्त कोचिया मौके से फरार पढ़े पूरी ख़बर
पचपेड़ी//पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सोन डेरा में कुछ दिनों से अवैध रूप से महुआ शराब बेचे जाने की लगातार सूचना पुलिस को मिल रही थी। सूचना के आधार पर रविवार शाम पचपेड़ी पुलिस ने कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बेचने वाला शख्स पुलिस को देखकर भाग निकला, लेकिन पुलिस ने मौके से लगभग 10 लीटर महुआ शराब और बिक्री में उपयोग की जा रही बाइक को जब्त कर लिया है।
थाना प्रभारी ने दी जानकारी…
इस पूरे मामले में पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पूसाम ने बताया कि – _”क्षेत्र में लगातार अवैध शराब विक्रय करने वालों के खिलाफ धर-पकड़ कार्रवाई की जा रही है। रविवार देर शाम सोन डेरा से करीब 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक बाइक जब्त की गई है। कोचिया मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है।”_
दो लोगों का नाम आ रहा सामने…
वहीं ग्रामीणों की मानें तो इस अवैध शराब बिक्री में दो लोगों का नाम सामने आ रहा है। अब देखना होगा कि जांच के बाद आखिर बाइक किसकी है और शराब किसकी है। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है।
पचपेड़ी पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कोचियों में हड़कंप मचा हुआ है।
बतातें चलें की इसी तरह सोनसरी डेरा में भी जमकर शराब बेचा औऱ पिलाया जा रहा हैँ यहाँ कुछ डेरा वाले खुलेआम हण्डी लगा कर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बनाते हैँ औऱ ना सिर्फ अपने घरों के आसपास बेधड़क होकर पिलाते हैँ बल्कि आसपास इसकी सप्लाई भी कर रहे हैँ जिससे युवा बच्चे नशे के आदि होकर पढ़ाई लिखाई में कमजोर हो रहें हैँ।




