छत्तीसगढ़धमतरी

CG 05 Expo 5.0 ने बढ़ाई धमतरी की रौनक,लाइट-साउंड का व्यापार:विभिन्न राज्यों के व्यापारी और खरीदार पहुंचे, करोड़ों का कारोबार..!

Chhattisgarh धमतरी शहर में व्यापार, तकनीक और मनोरंजन से जुड़े क्षेत्र को नई दिशा देने वाले CG 05 Expo 5.0 का भव्य शुभारंभ किया गया। नई कृषि उपज मंडी, श्यामतराई में आयोजित इस विशेष व्यापारिक एक्सपो का शुभारंभ नगर निगम धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा ने किया।

यूनिटी इवेंट्स CG 05 Expo टीम, धमतरी द्वारा आयोजित इस एक्सपो में साउंड, लाइट, स्टेज, डेकोरेशन और इवेंट मैनेजमेंट के साथ-साथ मनोरंजन एवं आयोजन से जुड़ी आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

एक्सपो के शुभारंभ अवसर पर महापौर जगदीश रामू रोहरा ने आयोजकों को इस अभिनव और बड़े आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यापारिक एक्सपो से स्थानीय व्यापार और व्यवसाय को नई दिशा मिलती है, वहीं कारोबारियों को नए उत्पादों और आधुनिक तकनीक से जुड़ने का अवसर भी मिलता है।

आयोजकों के मुताबिक, CG 05 Expo 5.0 को धमतरी और आसपास के क्षेत्रों में साउंड, लाइट और इवेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापारिक मंच के रूप में तैयार किया गया है।

इस एक्सपो में छत्तीसगढ़ के अलावा मुंबई, दिल्ली, गुजरात और कर्नाटक सहित कई राज्यों से व्यापारी और डीलर पहुंचे हैं। आधुनिक साउंड सिस्टम, लाइटिंग और इवेंट से जुड़े उपकरणों की प्रदर्शनी के साथ यहां बड़े स्तर पर व्यापारिक गतिविधियां भी हो रही हैं। आयोजकों को इस एक्सपो से करोड़ों रुपये के कारोबार की उम्मीद है।

खास बात यह है कि एक्सपो में साउंड संचालन को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। यहां दर्शकों को लाइव DJ और साउंड प्ले का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विजेता घोषित कर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

CG 05 Expo 5.0 धमतरी में व्यापार, तकनीक और मनोरंजन का एक ऐसा मंच बनकर सामने आया है, जहां प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े कारोबारी एक साथ नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button