CG – राज्य स्तरीय शालेय जिमनास्टिक प्रतियोगिता के लिए 14 वर्ष बालक वर्ग के खिलाड़ी चयनित सोन का नाम होगा रौशन प्रिंसिपल धनंजय का विद्यार्थी भी टीम में पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//कार्यालय, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए 14 वर्ष बालक वर्ग जिमनास्टिक टीम का चयन कर लिया गया है। यह प्रतियोगिता 18 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में आयोजित होगी।
संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा जारी चयनित खिलाड़ियों की सूची के अनुसार, आर्टिस्टिक U-14 वर्ग और जिमनास्टिक टीम स्पर्धा के लिए कुल 7 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
चयनित खिलाड़ियों में अधिकांश पेण्ड्रा रोड स्थित *शासकीय गुरुकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड GPM के हैं। सूची में शामिल नाम इस प्रकार हैं:
शिवम पिता कालामसय अहिरेश, कक्षा 9 – शासकीय गुरुकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड जीपीएम राजवीर पिता अशोक लाल, कक्षा 8 – शासकीय गुरुकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड GPM आयुष पिता रेवा लाल, कक्षा 8 – शासकीय गुरुकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड जीपीएम राज पे पिता दया राम पे, कक्षा 8 – शासकीय गुरुकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड जीपीएम कृष्णा कुमार पिता राजेंद्र प्रसाद, कक्षा 7 – शासकीय गुरुकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड जीपीएम शलोक पिता लाल सिंह उद्दे, कक्षा 8 – शासकीय गुरुकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड जीपीएम घुरवा पिता देरहू राम, कक्षा 8 – शासकीय मिडिल स्कूल सोन मस्तूरी बिलासपुर
इन खिलाड़ियों को फ्लोर एक्सरसाइज, पोमेल हॉर्स, रोमन रिंग, टेबल वॉल्ट, पैरेलल बार, हॉरिजॉन्टल बार और ऑल राउंड स्पर्धाओं में भाग लेना है। साथ ही ये सभी जिमनास्टिक टीम स्पर्धा में भी संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए हैं। विभाग को उम्मीद है कि बिलासपुर संभाग के ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर संभाग का नाम रोशन करेंगे। वही सोन शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल के प्रिंसिपल धनंजय पाण्डेय नें पहली बार सोन स्कूल से संभाग की किसी टीम में खिलाड़ी का चयन होनें पऱ ख़ुशी जाहिर की हैँ औऱ पूरी टीम कों शुभकामनाएं दिया हैँ। बतातें चलें की घूरवा टीम में एक मात्र खिलाड़ी हैँ जो मस्तूरी के सोन स्कूल से चयनित हुआ हैँ बाकी खिलाड़ी GPM से हैँ।




