धमतरी

धमतरी में 15 अगस्त समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल, परेड ने दिखाया जोश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भी हुई तैयारी..!

स्वतंत्रता दिवस से पहले डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल मैदान में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल

Chhattisgarh धमतरी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के लिए आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने परेड की फूलड्रेस रिहर्सल की। आज फ़ुल ड्रेस रिहर्सल में अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी ने मुख्य मुख्य अतिथि की भूमिका निभायी । पुलिस एवं नगर सैनिक की टुकड़ियों, स्काउट-गाइड, एन.सी.सी. ने परेड की सलामी दी।उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। रिहर्सल समारोह जिला मुख्यालय स्थल डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित की गयी ।

जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार स्कूली बच्चों के देशभक्ति/संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसका रिहर्सल किया गया। इस मौके पर विभागों को दिए जाने वाले पुरस्कार एवं पदकों का भी वितरण किया जाएगा। 15 अगस्त के पूर्व रात्रि एवं 15 अगस्त के रात्रि में सभी शासकीय/सार्वजनिक भवनों/राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी।

आज के अंतिम रिहर्सल के दौरान एसडीएम श्री पीयूष तिवारी , सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर पर रिहर्सल सुबह 9ः00 बजे शुरू हुई। आज फुल ड्रेस रिहर्सल में वही इंतजाम रहा जो 15 अगस्त को रहेगा, यानी 15 अगस्त वाले दिन समारोह में भी करीब-करीब यही व्यवस्था रहेगी।

जिला मुख्यालय में आयोजित 15 अगस्त के मुख्य समारोह में विधायक कुरूद श्री अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वतंत्रता दिवस को सुबह 8ः55 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। सुबह 8: 56 बजे वे ध्वजारोहण करेंगे। 9ः02 बजे परेड का सलामी, गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। मुख्य अतिथि विधायक कुरूद श्री अजय चंद्राकर 9ः20 बजे मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। सुबह 9ः44 बजे गुब्बारा,हर्ष फायर होगा। प्रातः 9ः45 को परेड कमांडरों का परिचय होगा। 9ः56 स्वतंत्रता सेनानी और शहीद परिजनों का सम्मान । 10 बजे बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।  विधायक श्री चंद्राकर 10.30 बजे से उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button