छत्तीसगढ़

CG – संदिग्ध परिस्थितियों में मिला किसान का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका, गांव में दहशत का माहौल, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम…..

बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत जुनवानी नवापारा में एक किसान की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खेत में किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ एसडीओपी विजय ठाकुर और भटगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।

मृतक की पहचान गांव निवासी तुलसीदास टंडन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तुलसीदास तिल की बुआई के लिए खेत गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जब वे खेत पहुंचे तो वहां तुलसीदास का शव मिला।

परिजनों के अनुसार मृतक के सीने में गैंती (कुदाल) धंसी हुई थी और दोनों आंखों के आसपास गंभीर चोट के निशान थे। यह दृश्य देखकर परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला जमीन विवाद से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान की जाएगी। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। गांव में घटना के बाद भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button