छत्तीसगढ़

CG – 2 कर्मचारी बर्खास्त : जुआ खेलने की मिली सजा… दो कर्मचारी बर्खास्त, तीन सस्पेंड, 11 पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार…..

कांकेर। चारामा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जुआ खेलने के मामले में जिला स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने दो संविदा कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं, जबकि तीन नियमित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। 20 जुलाई को पुलिस ने अस्पताल परिसर में छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों में अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल थे। पुलिस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग ने विभागीय जांच के आधार पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की। बर्खास्त किए गए संविदा कर्मचारियों में धनंजय बंसोड़ और ईश्वर नेताम शामिल हैं। वहीं, प्रकाश सिंहा, गोविंद जुर्री और अरुण मंडावी को निलंबित किया गया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, चारामा पुलिस को 20 जुलाई को सूचना मिली थी कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शेड में जुआ चल रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई की और 11 जुआरियों को पकड़ा गया। पकड़े गए जुआरियों में अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल थे।

पुलिस ने मौके से नगदी 31,510 रूपए, 2 कार, 3 मोटरसाइकिल और 9 मोबाइल समेत 52 पत्ते जब्त किया गया था। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

आरोपियों के नाम

शिवदत्त निषाद (31 वर्ष, निवासी शाहवाड़ा)

देवेन्द्र कुमार सेन (30 वर्ष, निवासी शाहवाड़ा)

खेमलाल गजेन्द्र (59 वर्ष, निवासी अरौद)

विरेन्द्र मेश्राम (40 वर्ष, निवासी शांहवाड़ा)

देवप्रसाद उईके (52 वर्ष, निवासी पलेवा)

इन्द्रजीत रामटेके (35 वर्ष, निवासी शाहवाड़ा)

ईश्वर नेताम (35 वर्ष, निवासी ढेलकाबोड़ कांकेर)

प्रकाश सिन्हा (32 वर्ष, निवासी रुद्री धमतरी)

गोविन्द जुरीं (40 वर्ष, निवासी अलबेलापारा कांकेर)

महेन्द्र निषाद (35 वर्ष, निवासी अकलाडोंगरी धमतरी)

अरुण मण्डावी (36 वर्ष, निवासी शाहवाड़ा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button