छत्तीसगढ़

CG-4 की मौत : एक टक्कर और 4 जिंदगियां खत्म, स्कॉर्पियो और बाइक की आपस में हुई जोरदार भिड़ंत, चार लोगों की दर्दनाक मौत, हादसे से मचा कोहराम…..

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने सदमे में डाल दिया। छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भोलापुर और शिकारी महका मोड़ के पास स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि इसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं, स्कॉर्पियो वाहन में सवार 4 लोगों में से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुखद हादसे में कुल 4 लोगों की जान चली गई है। पुलिस ने शवों को पंचनामा के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button