छत्तीसगढ़

CG – सीएम हेल्पलाइन से बदल रही है छत्तीसगढ़ की तस्वीर ग्रामीणों के लिए संजीवनी बना 1076 भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश सरकार से सीधा जुड़ रही जनता बढ़ रहा विश्वास पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन CM Helpline योजना इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। सरकार कि इस योजना नें ग्रामीण क्षेत्रों मे शानदार काम किया हैँ इससे सीधे लोंग जो उच्च अधिकारियो तक नहीं पहुंच पाते थे समय या दुरी की वजह से वो ख़त्म हो गया हैँ से अब जनता सीधे शासन से जुड़ रहा है और भ्रष्टाचार पर अंकुश लग रहा है।

क्या है सीएम हेल्पलाइन?

सीएम हेल्पलाइन 1076 एक टोल-फ्री नंबर है, जिस पर कोई भी नागरिक अपनी शिकायत, मांग या सुझाव दर्ज करा सकता है। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए जाते हैं।

जनता को हो रहा है फायदा?

कई मामलों में देखा गया है कि पेंशन, राशन कार्ड, पीएम आवास, राजस्व और पंचायत से जुड़े छोटे-छोटे काम जो महीनों तक दफ्तरों के चक्कर लगाने से नहीं होते थे, वे सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद कुछ दिनों में हो रहे हैं। इससे गरीब और ग्रामीण जनता को सबसे ज्यादा राहत मिली है। अधिकारी भी अब शिकायतों को गंभीरता से लेने लगे हैं।

भ्रष्टाचार पर कितना लगा अंकुश?

हालांकि दूसरी तरफ कई जगहों से शिकायतें आ रही हैं कि अधिकारी कुछ मामलों मे हेल्पलाइन में शिकायत को सिर्फ कागजों में बंद कर देते हैं। बिना मौके पर जांच किए ही “निराकरण” बता दिया जाता है। जिसने सुधार की जरुरत हैँ सरकार अगर इसको औऱ पारदर्शी बना दें तो इसका सरकार कों भारी फायदा भी होगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि सीएम हेल्पलाइन एक अच्छा माध्यम है, लेकिन जब तक शिकायतों की जमीनी मॉनिटरिंग और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लगना मुश्किल है। पऱ इसका फायदा जनता कों निश्चित रुप से हो रही हैँ औऱ इसका फायदा सरकार कों हो रही हैँ लोंगो का विश्वास छत्तीसगढ़ सरकार पऱ बढ़ रही हैँ।

सरकार को चाहिए कि फर्जी निराकरण करने वाले अधिकारियों पर जुर्माना और विभागीय कार्रवाई की जाए, तभी इस महत्वाकांक्षी योजना का असली लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को मिल पाएगा।

Related Articles

Back to top button