Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – 4 लोगों की मौत : अनियंत्रित होकर बोर खनन वाहन गहरी खाई में गिरा, 4 लोगों की मौके पर मौत, 8 लोग अभी भी दबे, रेस्क्यू जारी …

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा बोर वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। वाहन गहरे खाई में जा गिरा। भयावह हादसे के बाद चार मृतकों के शव बरामद किए गए हैं। 8 लोगों वाहन के नीचे दबे हुए हैं। मौके पर रेस्क्यू जारी है।

जानकारी के मुताबिक, बोर वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा था। इसी दौरान कुकदूर थाना क्षेत्र के अगरपानी चाटा में वाहन अनियंत्रित होकर गहरे खाई में गिर गया। सूचना पर पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। घटनास्थल से चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं 8 लोग वाहन के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश जारी है।

Related Articles

Back to top button