Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – तेज बारिश खेत तालाब में तब्दील किसानों की चिंता बढ़ी जोंधरा क्षेत्र के दर्जनों गांव हो रहें प्रभावित पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//इस साल बारिश शुरु में हीं अपना रौद्र रूप दिखाने लगा हैं नदी नाले अपने पुरे उफान पर हैं और इससे सबसे ज्यादा नुकसान किसानों कों हो रहा हैं और तेज लगातार बारिश की वजह से किसानों के खेत खलिहान अब तालाबों में तब्दील होता नजर आ रहा हैं जिससे इनकी लगाई गई फसल पूरी तरह से बर्बाद होता दिख रहा हैं ऐसा हीं हाल मस्तूरी विकास खंड के जोंधरा से लगे गाँव गोपालपुर और परसोड़ी के किसानों का हैं जहाँ उनकी खेतो में कुछ दिन पहले हीं बुवाई लगाई हुई थी पर गुरुवार कों हुई तेज बारिश की वजह से पूरा दोनों गांव के सैकड़ो एकड़ खेत पानी में डूब गया हैं जिसके कारण किसानों की माथे पर चिंता की गहरी लकीर खींच गई हैं उनको डर हैं कही उनका फसल सड कर बर्बाद ना हो जाए आपको बताते चलें की ये हाल इन दोनों गाँवो बस का नहीं हैं बल्कि जोंधरा के आसपास दर्जनों गाँवो का हैं जो शिवनाथ नदी के किनारे बसे हैं और आसपास के सभी गाँवो के किसानों की यही हाल हैं।

गांव के हीं एक किसान नीर सिंह…

बताते हैं की खेतो में जल भराव के कारण फसल भारी प्रभावित होगा ज्यादा दिन तक पानी अगर भरा रहा तो फसल सड जाएगा और फिर से लगाने या बीज डालें तो फसल लेट होता हैं और कई प्रकार की समस्या होती हैं चारों तरफ रोड नहर नदी होनें की वजह से पानी निकल नहीं पाता जिसकी वजह से ऐसी स्थिति बन रही हैं अब हम सब किसानो के पास कोई रास्ता नहीं बचा हैं सिर्फ भगवान से दुआ मांग रहें हैं की फसल ना सड़े और जल्दी पानी का स्तर कम हो जाय।

Related Articles

Back to top button