छत्तीसगढ़

CG – 5 कर्मचारी सस्पेंड : आग बुझाने पहुंची थी फायर ब्रिगेड, लेकिन टैंक निकला खाली… पांच कर्मचारियों को मिली निलंबन की सजा……

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी के टैंक में ही पर्याप्त पानी नहीं था। नतीजा यह हुआ कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पहले वाहन में पानी भरना पड़ा और इसी दौरान आग बुझाने में कीमती समय निकल गया।

यह घटना कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय बलरामपुर के समीप स्थित एक मकान में लगी आग के दौरान हुई। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी। आरोप है कि अग्निशमन वाहन भी देरी से मौके पर पहुंचा और जब आग बुझाने की कार्रवाई शुरू होनी थी, तब पता चला कि वाहन में पर्याप्त पानी मौजूद नहीं है। इसके बाद मौके पर ही पानी भरने की प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी, जिससे आग पर नियंत्रण पाने में अनावश्यक विलंब हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने जिला सेनानी, नगर सेना को जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में फायर इंचार्ज संजय पटेल, सैनिक क्रमांक-91 राजेंद्र प्रसाद, सैनिक क्रमांक-65 बुद्धिनारायण दुबे, पंप ऑपरेटर एवं वाहन चालक फासिस जेवियर तथा फायरमैन सुनील एक्का को होमगार्ड अधिनियम की धारा-13 एवं नियम-12 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button