छत्तीसगढ़

CG- 6 महीने पहले पति और बच्चे को छोड़कर जिस प्रेमी के साथ भागी महिला, वही बन गया हैवान, जंगल ले जाकर कर दी ऐसी हालत…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में महिला के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला का दूसरा पति उसे घुमाने के बहाने जंगल में ले गया, जहां चरित्र पर शक को लेकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी महिला को अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गया। हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि उसकी एक अंगुली भी कट गई है। घायल महिला को जिला चिकित्सालय सूरजपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

यह पूरा मामला झिलमिली थाना क्षेत्र के बड़सरा जंगल का है। जानकारी के मुताबिक, कोरिया जिले के झलियाडांड निवासी महिला करीब 6 महीने पहले बैकुंठपुर निवासी राकेश साहू के साथ मंदिर में शादी करने के बाद रहने लगी थी। इस दौरान दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आरोप है कि बीते दिनों राकेश महिला को घुमाने के बहाने बड़सरा जंगल ले गया, जहां उसके चरित्र पर संदेह जताते हुए मारपीट की और उसे मृत समझकर जंगल में छोड़कर फरार हो गया।

बाद में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय सूरजपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है। महिला ने अपने दूसरे पति राकेश साहू पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

इस पूरे मामले में महिला का पहला पति भी अपनी बच्ची की खातिर उसके साथ खड़ा नजर आया। उसने बताया कि महिला पिछले छह महीने से लापता थी और इस संबंध में बैकुंठपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में आगे की जानकारी पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।

Related Articles

Back to top button